भीषण सड़क हादसे मे दो की मौत एक घायल लोगों में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर(राष्ट्र को परम्परा)
खुटार थाना क्षेत्र के गांव लौंहगापुर जंगल में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

rkpshomnath

Recent Posts

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

39 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

1 hour ago

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

2 hours ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

4 hours ago