दृढ़ इच्छाशक्ति एवं बहादुरी की प्रतिमूर्ति थीं इंदिरा गांधी- मंसूरी

जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन
अर्पित की

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि, अपनी अद्भुत और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर देश को उच्च शिखर पर स्थापित करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वास्तव में निर्भीक एवं बहादुरी की प्रतिमूर्ति थीं। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में विश्व फलक पर वह इतिहास रचा जो हमेशा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
मंसूरी ने कहा कि आज भी भारत को इंदिरा गांधी जैसी बहादुर नेता की जरूरत है। उनकी दूरगामी सोच से ही देश की दशा और दिशा बदल सकती है।इस दौरान यहां मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, संतोष तिवारी,नगर अध्यक्ष मनोज राव, वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्त, जितेन्द्र जायसवाल, नरेश चंद, इसराइल अली आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago