Categories: कविता

जीने की राह : जीने की कला

मुश्किलों का आना जीवन
का एक पहलू कहलाता है,
इनसे लड़कर बाहर आ जाना
जीने की कला कहलाता है।

लिप्सायें हमें जीने नहीं देतीं,
पूरी होने को तरसाती हैं,
हम लिप्साओं को मरने नहीं
देते, उम्मीदें सदा बढ़ाती हैं।

संतानों के लिये माँ की ममता
की थाह लगा पाना और,
पिता की क्षमता का अंदाज
लगा पाना अति मुश्किल है।

सबका मानना है कि ये दोनो
काम बहुत ही नामुमकिन हैं,
माँ पृथ्वी समान महान है,
तो पिता प्रजापति ब्रह्मा हैं।

माँ प्रथम गुरू तो पिता सद्गुरू,
दोनो गुरू से ही गुरुतर होते हैं,
गुरू गोविंद सम, तो माता-पिता
भी भगवान जैसे ही माने जाते हैं।

जीवन में हर समस्या केवल हमें
छति पहुँचाने के लिए नहीं आती,
बल्कि कुछ समस्यायें जीवन में,
आकर हर राह को सुलझाती है।

जैसे दुर्भिक्ष आने पर दुनिया में
प्राणियों की मौतें बढ़ जाती हैं,
वैसे ही मनुष्यों में संस्कारों की,
कमी से मानवता मर जाती है।

क्योंकि संस्कारों की वसीयत
और ईमानदारी की विरासत,
से बढ़कर नही कोई सम्पत्ति,
होती है न ही कोई मालियत।

जीवन की संस्कार शाला में,
रचनात्मकता का बल होता है,
मानवता का सद्गुण ‘आदित्य’
मिले तो वह सत्पुरुष होता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

21 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago