झांकी सहित महारास प्रसंग का वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रोता

सप्त दिवसीय आठवें राधा अष्टमी समारोह का पांचवां दिन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के टोला सपही बरवा में हनुमान भजन मंडल के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय आठवें राधा अष्टमी समारोह के पांचवें दिन रविवार की सायं कथावाचक आचार्य पं. विनय पांडेय ने झांकी सहित महारास के प्रसंग का वर्णन किया।
कथाक्रम में कथावाचक ने पूतना वध, शकटासुर, तृणावर्त, अघासुर, बकासुर, आदि असुरों के वध की कथा सुनाई। कथावाचक ने कहा कि भगवान ने माखन चोरी के बहाने गोपियों का चित्त स्वच्छ किया, मिट्टी खाकर ब्रज रज की महिमा बढ़ाई, कालिया नाग का मान मर्दन करके यमुना जल को विशुद्ध किया, गोवर्धन पूजा के बहाने इंद्र का अहंकार चूर किया, गोचारण करके ब्रह्मा जी जैसे महापुरूषों का मोह भंग किया। वंशी वादन करके गोपियों की मर्यादा बढ़ाई और महारास में सम्मिलित होने दिया। शुभी पांडेय, वेदिका पांडेय, सत्यम, शिवांश, खुशी, आरोही ने झांकी प्रस्तुत किया। पं संजय चतुर्वेदी व पं दीपक मिश्र ने श्रीमद् भागवत महापुराण का पारायण सुनाया एवं संगीत पर पंकज त्रिपाठी संतोष श्रीवास्तव व छोटे लाल शर्मा ने संगत की। इसके पूर्व पूर्व प्रधानाचार्य तुला नारायण राय, आई टी आई कालेज पकहां की प्रबंधक तारा शाही, शिक्षक बबलू जायसवाल, अनिल सिंह ने श्रीमद भागवत का पूजन किया। हरि प्रसाद, झगर खरवार, ब्रजेश, नंदकिशोर, शर्मानंद, रविन्द्र शर्मा, जगत गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, रघुनाथ कुशवाहा, नगीना कुशवाहा, अर्जुन यादव, राजेंद्र यादव, रामदयाल प्रसाद, सिंहासन गुप्ता, शिखा शाही, सुमन पांडेय, सीता, शीला, सोना, मुन्नी, मूर्ति, ज्योति, रागिनी, पुनीता, निशा, प्रभावती, कलावती, विद्या आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

2 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

2 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

2 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

2 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

4 hours ago

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

10 hours ago