Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपारिस्थितिकी वानिकी के वैज्ञानिक के पद पर अभिषेक सिंह के चयन से...

पारिस्थितिकी वानिकी के वैज्ञानिक के पद पर अभिषेक सिंह के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

रुद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा पकड़ी मंडल, रुद्रपुर के लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह के बड़े सुपुत्र डॉ अभिषेक सिंह का,पारिस्थितिक वानिकी वैज्ञानिक के पद पर चयन होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। बताते चले कि भाजपा पकड़ी मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह के बड़े पुत्र अभिषेक सिंह का इंडियन काउंसिल ऑफ फारेस्ट्रीय रिसर्च एंड एजुकेशन में पारिस्थितिक वानिकी वैज्ञानिक के पद पर प्रथम रैंक प्राप्त करने पर चयन हुआ, इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही उनके परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। वही भाजपा के लोकप्रिय नेता कमलेश सिंह के आवास पर बधाई देने वालो का ताता लग गया। आपको बताते चलें कि डॉ अभिषेक सिंह वर्तमान में डॉ राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आँवला बरेली में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।जबकि उनके छोटे भाई अमन सिंह प्रयागराज सिविल कोर्ट में अपर सिविल जज के पद पर कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments