बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा में प्रसिद्ध मन्दिर से पानी का मोटर चोरों ने चुरा लिया।एक माह में उक्त मन्दिर में यह दुसरी चोरी की घटना है। पुलिस मौका मुआयना कर कोरम की पूर्ती कर रही है।
बता दें की पचखोरा में मस्तान साहब का मन्दिर है।उस मन्दिर से मंगलवार की रात चोरों पम्प खोल लिया।इसकी शिकायत संजीव सिंह ने लिखित रूप से थाने में दिया। उन्होंने दिए गए तहरीर में लिखा है कि करीब एक माह पूर्व भी उस मन्दिर से चोरों ने समर्सेबल खोल लिया था।उसकी भी शिकायत थाने पर किया गया। प्रभारी निरीक्षक व हल्का दरोगा ने मौका मुआयना भी किया लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों का हौसला बुलंद हैं।बता दें कि वह मन्दिर क्षेत्र के लोगों के आस्था का केंद्र है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर अगर पुलिस समान की बरामदगी नहीं करती है तो वह लोग कप्तान के यहां भी शिकायत लेकर जाएंगे।
योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! 91 वर्ष की उम्र में मां सावित्री देवी…
टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…
आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…