मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) बुधवार को जनपद के तहसील मधुबन प्रशासन ने तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मर्यादपुर स्थित गाटा संख्या 147 मि/ 0.0590 हैकटेयर पोखरी को अतिक्रमण कर्ताओं से मुक्त कराया। इस पोखरी पर अतिक्रमण कर्ता अच्छे लाल यादव पुत्र गंगा यादव,राज किशोर यादव पुत्र राम चीज यादव एवं सर्वनाथ गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता ने अवैध रूप से निर्माण कार्य कर कर कब्जा किया था। बुधवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा इस अतिक्रमण को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान उप जिला अधिकारी मधुबन अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार मधुबन एवं थानाध्यक्ष रामपुर के साथ लेखपाल आशुतोष सिंह, अमित सिंह, उमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! 91 वर्ष की उम्र में मां सावित्री देवी…
टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…
आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…