Categories: Uncategorized

दलित साधु की कुटिया पर भूमाफियाओ की नजर

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

एक तरफ देश मे नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार भूमाफिया ओ पर नकेल कस रही है,और बुलडोजर की कारवाई कर रही है वही दूसरी तरफ भूमाफिया है कि अपने करतूतों से बाज नही आ रहे है। वाकिया सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के सिसोटार ग्राम सभा मे (बलुवा पर) का है जिसपर सैकड़ो साल से स्थापित लालजी दास की कुटिया है जो की1.08डी0 में फैली है,जो दलित समाज के साधु थे ,जिनकी समाधि बलुआ पर है। जिसमें पुराने पेड़ जैसे आम पीपल, नीम, महुआ सिरफल आदि के पेड़ है, इस जमीन पर तीन पीढियां से लालजी दास के खानदान के लोग काबिज हैं इसमें लालजी दास के बाद रामदहीन दास, रामधीयन, रामदास थे। रामधीयन के दो पुत्र फागु लाल व राधामोहन वही रामदास के भोला व सुधन है तथा रामदहिंन को कोई पुत्र नही था। यह भू भाग राजस्व के अभिलेख मेंभीटा दर्ज है।जिसपर लालजी दास के प्रौत्र राधामोहन, फागुलाल,भोला व सुधन काबिज है। इसी जमीन पर भूमाफियाओ द्वारा दलित की कूटी को कब्जा करने की साजिश की जा रही है। अपितु पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान द्वारा इसको लालजी दास की कुटी हेतु जमीन दी गयी थी जोकि भीटा की जमीन है।ग्रामवासियो की माने तो यह सैकड़ों साल पुराना कुटिया है जिसमे अब लाल जी दास की समाधि, कुआँ और झोंपड़ी है।जिसपर लालजी दास के खानदान का कब्जा है। इस अवसर पर प्रेमनाथ, भीष्म,शिवदयाल, धर्मु, वीरेंद्र यादव,परशुराम,भीम, रामबाबू, परमेश्वर गिरी, जयशंकर, वीरेंद्र राम,शिवचंद, रामजन्म आदि लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

7 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

17 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

17 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

17 hours ago