गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) सरकारी प्रयासों को ठेंगा दिखाते हुए वक़्फ के लुटेरे लगातार वक़्फ संपत्तियों पर काबिज होते जा रहे हैं । इसी क्रम में राजघाट थाना अंतर्गत मोहल्ला तुर्कमानपुर इमामबाड़े की वक़्फ़ संपत्ति पर प्रशासनिक पर रोक के बावजूद निर्माण कराया जा रहा है ।
एक ओर योगी सरकार वक़्फ़ को बचाने के लिए वचनबद्ध नजर आ रही है वही वक्फ के रखवाले ही वक्त संपत्तियों को लूटने में जुटे हैं।
ताजा मामला राजघाट थाना अंतर्गत मोहल्ला तुर्कमानपुर पटवारी टोला वक्फ संपत्ति इमामबाड़ा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का है। जहाँ वक्फ संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति में मिला कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
तुर्कमानपुर में स्थित वक्फ संपत्ति पर मुतवल्ली शोएब द्वारा वक्फ भूमि पर अवैध निर्माण द्वारा अपनी निजी संपत्ति में मिलाने का कार्य लगातार जारी है।
इस सम्बंध में जिलाधिकारी और सम्बन्धित थाने के अलावा अपर आयुक्त वक्फ (सर्वे)/डीएमओ से लिखित शिकायत की गई थी जिसके बाद राजघाट थाना प्रभारी को निर्माण कार्य रुकवाने के लिए डीएमओ ने पत्र लिखा था।
बहरहाल कुछ दिन की खामोशी के बाद वक्फ मुतवल्ली शुएब ने अवैध निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया है। मुतवल्ली का कहना है कि वह नियम कानून अपनी जेब में रखता है।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…