सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान केशवचन्द यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर सदा ही खरा उतरने का प्रयास किया है। आप सभी का सहयोग मिलता रहा तो संगठन के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने की कोशिश करूंगा। कांग्रेस के जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि युवा व ऊर्जावान केशवचन्द यादव के निर्वाचित होने से कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी के साथ भारत यात्री के रूप में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक यात्रा कर केशवचन्द यादव ने पूरे देश में जनपद के मान सम्मान बढ़ाया है, यह निर्वाचन मील का पत्थर साबित होगा। स्वागत करने वालों में युवा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय, जे पी यादव, मेराज खान,सोहेब खान, मुकेश, भाऊ खान,छोटेलाल, अजय शर्मा, सलीम अली,ऋषि प्रताप सिंह, जावेद, अशोक कुमार, शेरू,संतोष, देवांग कश्यप, मुज्जमिल, विजय कुशवाहा,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…