बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सरकार भले ही महिला सुरक्षा की बात कर रहा है लेकिन देवरिया जनपद में महिलाओं के साथ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अभी बीते दिन पहले भाटपार रानी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ रेलवे स्टेशन परिसर दुष्कर्म के मामले का खुलासा ही नहीं हो सका तब तक मईल थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है परीक्षा के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मंगलवार को सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आया है बताया जा रहा है मंगलवार की सुबह एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची शौच के लिए खेत के तरफ गई हुई थी तभी उसी गांव के एक युवक ने उसका पीछा कर उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दे डाला। मईल थाना प्रभारी संदीप सिंह जब आरोपी के पास ही पहुंचे,तब तक पता चला कि आरोपी युवक परीक्षा देने के लिए कॉलेज निकल गया था जहां पर युवक का पुलिस 3 घंटे तक इंतजार की और वही से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है
इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है आरोपी को कॉलेज से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के विषय में कुछ कहा जा सकता है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…