
नवीं मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन का पूरे देश में मजबूती के साथ विस्तार के क्रम को जारी रखते हुए, जबलपुर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार वाजिद खान को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जबलपुर के आसपास के जिले में भी सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति यथाशीघ्र कर दी जाएगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वाजिद खान ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए, यह आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।वाजिद खान के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी संगठन के सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाएं तथा बधाई संदेश दिया जा रहा है।
More Stories
उबर कैब में महिला से यौन उत्पीड़न: चालक और दो अज्ञात युवकों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी
पत्रकार जीवन तांबे समाज भूषण पुरस्कार से हुए सम्मानित
मुंबई में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार – तीन युवतियां रेस्क्यू