विवेक कसौधन नीट में चयनित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आल माइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के छात्र विवेक कसौधन का मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नीट में चयन हुआ है। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी विवेक कसौधन पुत्र बबलू प्रसाद कसौधन का चयन नीट परीक्षा 2025 में हुआ है। इन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता- पिता,भाई-बहन तथा अपने गुरू जनों को देते हुए कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष पेपर कठिन था।विशेष रूप से भौतिक विज्ञान के चुनौती पूर्ण संख्यात्मक प्रश्न रहे। आल माइटी में एनसीईआरटी की मेन बुक के साथ-साथ उदाहरण का भी अभ्यास कराया गया था तो अधिक समस्या नही हुई। विवेक ने अपने दूसरे प्रयास में ही 543 अंक प्राप्त कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से ही मेरे मन में कुछ करने की इच्छा जागृत हुई तो उसने डाक्टर बनकर समाज सेवा करने का निर्णय लिया। विद्यालय के प्रबन्धक महमूद आलम ने कहा कि विवेक की यह सफलता उसके माता-पिता के त्याग व सहयोग, गुरूजनो के सही मार्गदर्शन तथा उसकी खुद के सतत कठिन परिश्रम की देन है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Karan Pandey

Recent Posts

पेपर लीक की आशंका से टूट रहा युवाओं का भरोसा, भर्ती परीक्षाओं की साख पर उठ रहे सवाल

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद हर परीक्षा के बाद उठते हैं संदेह, अभ्यर्थी…

17 minutes ago

यूपी-112 बनी अभ्यर्थी की उम्मीद, पांच मिनट में पहुंचाया परीक्षा केंद्र

पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने से बची, यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई की हर ओर सराहना महराजगंज…

21 minutes ago

मत्स्य पालन योजनाओं के लिए 28 जून तक करें आवेदन, विभागीय पोर्टल हुआ सक्रिय

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित चार योजनाओं का मिलेगा लाभ संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन नामांकन

वीरता, खेल, विज्ञान, कला सहित छह श्रेणियों में असाधारण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान संत…

29 minutes ago

योग बंधन–2026: दक्षिण प्रशांत देशों के साथ योग से जुड़ा वैश्विक स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश

गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 12 प्रशांत देशों के प्रतिभागियों ने की सहभागिता गोरखपुर…

34 minutes ago

नगर पंचायत मगहर में 9.50 लाख रुपये के नाला सफाई टेंडर पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की

नगर पंचायत के संसाधनों से हो रही सफाई, फिर ठेकेदार की भूमिका क्या? संत कबीर…

37 minutes ago