महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरहना के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी को एक महजर नामा बनाकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में हमारे भगवान शंकर पार्वती का मंदिर है जहां बहुत सारे पुराने पेड़ हैं। बीते 26 फरवरी को संतोष पांडेय पुत्र चंद्रिका पांडेय व तौफिक पुत्र नजरुल्लाह दोनों ने मिलकर मंदिर परिसर से 13 हरे पेड़ों को काट कर बेच दिया है जिसमें आम चार, सागौन दो, आंवला दो ,कटहल दो, जामुन एक,बड़हर एक ,सेमल एक है। जब ग्रामीणों को पता चला तो बुधवार को शाम जाकर लकड़ी लद रही ट्राली को रोक दिया। फिर 112 नंबर पर डायल कर पुलिस तथा वन क्षेत्राधिकारी को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने ट्रॉली से लकड़ी उतरवा कर मंदिर में रखवा दिया तथा ट्राली को छोड़ दिया। कोई कार्यवाही न करने से ग्रामीण आक्रोशित थे और ग्राम पंचायत से महजर नामा बनवा कर 110 लोगों से हस्ताक्षर कराकर उप जिलाधिकारी निचलौल ,थानाध्यक्ष निचलौल और वन क्षेत्राधिकारी निचलौल को दिया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी व जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया और कार्यवाही की मांग किया। इस दौरान प्रद्युम्न धर दूबे, दीनानाथ सिंह, राकेश चौहान, बाबूराम राम दर्शन यादव मनोज , छोटेलाल, मुन्नी ,रामदरश, आशा , कौशल्या ,वीरेंद्र सोनार ,नर्मदा ,तारा , सुमित्रा, मीरा, अनाड़ी , रामवृक्ष , ममता यादव , नरेंद्र गौड़ ,शारदा, किशोर, रंभा आदि मौजूद रहें।
आराधना मिश्र मोना लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना…
SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द जारी हो सकती है…
मीठी ड्रिंक का स्वाद पड़ सकता है दिल पर भारी! शुगरी ड्रिंक्स से बढ़ सकता…
फोटो go से बंगाल की मशहूर भापा दोई घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि हर…
मतदाता सूची से सुप्रीम कोर्ट तक चुनावी घमासान! SIR, CEC ज्ञानेश कुमार और 13 करोड़…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…