महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के बागापार से चौक जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग किया। दर्जनों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि बागापार से चौक की सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया था, लेकिन किसी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। सड़क टूटने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से बरवां राजा चैनपुर, पंडितपुर, बड़हरा, शेखपुरवां, नाथनगर, खेदुआ भार, बेलभरियां ,बरगदही आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस दौरान केश्वर चौधरी,चण्डी विश्वकर्मा, कल्पू विश्वकर्मा ,जोखई गुप्ता मुन्ना नाई आदि मौजूद रहें।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…
लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…