निर्माणाधीन माडर्न वेटनरी पाली क्लीनिक का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय पशु चिकित्सालय-देवरिया सदर के परिसर में निर्माणाधीन मार्डन वेटनरी पाली क्लीनिक,देवरिया का जिलाधिकारी दिव्या मितल द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पार्ट-ए का कार्य पूर्ण हो चुका है, निर्माणाधीन पार्ट-बी का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया। निर्माण कार्य हेतु 865,66 लाख की धनराशि के सापेक्ष 679.70 लाख प्राप्त हुआ है,जिसका व्यय कार्यदायी संस्था द्वारा कर लिया गया है,अवशेष धनराशि की मांग करने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। मार्डन वेटनरी पाली क्लीनिक,देवरिया में मुख्य पशु चिकित्सा अधीक्षक के साथ रेडियोलाजिस्ट, फिजीशन,गायनकोलाजिस्ट/सर्जन,पशु औषधिक,एक्स-रे टेक्नीशियन,लैब असिस्टेंट,शल्य चिकित्सक सहायक,पैथोलोजी टेक्नीशियप,डार्क रूम सहायक,स्टोर कीपर,सफाईकर्मी का पद सृजित है,जिसकी मांग किये जाने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। मार्डन वेटनरी पाली क्लीनिक, देवरिया
परिसर में मिट्टी भराई का कार्य अवशेष है, जिस हेतु धनराशि मांग के लिए निर्देशित किया गया।कार्यदायी संस्था को अवशेष निर्माण कार्य शीघ्रातीशीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। मार्डन वेटनरीपाली क्लीनिक के पार्ट-ए के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण है,जिसको हैण्ड-ओवर किया जाना है। हैण्ड ओवर के पूर्व निर्माण कार्य की जांच हेतु सहायक अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सहायक अभियन्ता,पूर्वान्चल विद्युत वितरण खण्ड-देवरिया एवं सहायक अभियन्ता, उ.प्र. जल निगम, देवरिया की कमेटी गठन करने हेतु निर्देशित किया गया। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने पर ही मार्डन वेटनरी पाली क्लीनिक पार्ट ए का हैण्ड- ओवर लिया जाना है। चिकित्सालय पर बीमार पालतू कुत्तों और बकरियों का ईलाज किया जा रहा था, जिसका निरीक्षण किया और समुचित ईलाज करनें हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी -देवरिया,उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी-देवरिया सदर,जिला सूचना अधिकारी देवरिया,सहायक अभियन्ता-यू.पी.आर.एन.एस. उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

24 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

26 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

35 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

41 minutes ago