रास्ते पर पानी भरा होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत शवदाह ग्रह जाने का रास्ता ना होना,व,मुख्य रास्ते पर कमर भर पानी भरा होने को लेकर पयागपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी पयागपुर को सौंपा ज्ञापन। गांव के समाजसेवी मनीष सिंह तथा अंकुर सिंह, व विशाल कश्यप के नेतृत्व में पयागपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने शवदाह ग्रह पयागपुर तक पहुंचने का रास्ता ना होने पर अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को वहां पहुंचने,मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिस पर नाराज ग्रामीणों ने शवदाह ग्रह जाने वाले मार्ग के सामने खड़े होकर प्रदर्शन कर विरोध किया और अपनी मांग रखी।तथा सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार को सौंपा जिस पर उपजिलाधिकारी पयागपुर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी दिनों से तहसील परिसर के बगल से शवदाह ग्रह जाने का रास्ता नहीं बनाया गया। जिससे यहां के ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर बबलू सिंह आशीष सिंह सब्बू खान गोकुल आनंद मिश्रा बड़कऊ चौरसिया अखिल सिंह भानु मद्धेशिया अविनाश रावत शेषकुमार सुनील कुमार उपाध्याय माधव कश्यप लल्लू पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago