बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिला पंचायत अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात एक आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वहीं इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सिपाही की मौत के मामले में परिजन हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी परिजनों को समझाने के लिए अस्पताल पहुंच गये। बहराइच के नानपारा कोतवाली में तैनात आरक्षी अजय सिंह पुत्र सुनील सिंह को दो दिन पूर्व ही जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह की सुरक्षा के लिए भेजा गया था। जिसकी शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में एसपी केशव चौधरी द्वारा बताया गया कि आरक्षी आज सुबह घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि आरक्षी जमीन पर गिरा हुआ पड़ा है। जिस पर मौके पर जाकर देखा गया कि आरक्षी मृत अवस्था में पड़ा है। जिसे आनन-फानन में लाकर बहराइच मोर्चरी में रखवाया गया। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छोटे भाई विजय सिंह द्वारा बताया गया कि उनके भाई 2020 बैच के हैं कुछ दिन पहले ही वह पुलिस लाइन भेजे गए थे। यहां से उन्हें गनर के रूप में भेजा गया था। छोटे भाई विजय द्वारा कहा गया कि अजय पिछले 3 साल से रनिंग करने ही नहीं गया तो अचानक आज कैसे चला गया। वहीं करीब 1:30 बजे रात में किसी दूसरे भाई से भी बात हुई है तो कैसे 5 बजे कोई दौड़ने जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें फोन आता है। कि उनके भाई का एक्सीडेंट हुआ है। मगर बाद में कहा जाता है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। आरोप लगाते हुए कहा कि किसी डॉक्टर को दिखाए बगैर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वही जिसकी सुरक्षा में तैनात थे, वह भी अभी तक देखने नहीं आए कहीं ना कहीं कुछ गलत जरूर लग रहा है।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…