Categories: Uncategorized

ग्राम प्रधान के ऊपर लगा फर्जी भुगतान करने का आरोप

ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड ठेकमा की ग्राम पंचायत मुड़हर के ग्रामीणो ने बुधवार को विकासखंड परिसर में पहुंचकर खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा, वहीं ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अजय कुमार सरोज के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की ग्राम प्रधान अजय कुमार सरोज व सचिव मनोज कुमार के द्वारा सीसी रोड, नाली, हैंड पंप मरम्मत के नाम पर कई लाख रुपए का फर्जी तरीके से भुगतान कर लिया गया है, जबकि मौके पर कोई कार्य हुआ ही नहीं है। और तो और नाली बनाकर खुला छोड़ दिया गया है ना ही उस पर ढक्कन लगा है। आए दिन ग्रामीण व बच्चे स्कूल जाने में गिरकर चोटिल हो जाते हैं ग्रामीणों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
वही ज्ञापन सौपकर योगेश कनौजिया ने बताया की खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र दे दिया गया हैं, जांच का आश्वासन मिला है।
वही खंड विकास अधिकारी ठेकमा आलोक कुमार सिंह के द्वारा बताया गया मामला संज्ञान में आया है जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर पूर्व प्रधान लालू यादव ,रमेश सरोज, कल्लू कुमार,राजेश कुमार,एजाज अहमद,राजाराम ,कमलेश यादव,अरुण ,आकाश,विभा कन्नौजिया , मुन्नी लाल गौड़, अस्मिन,रामप्रवेश यादव सैकड़ो की संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे हैं l

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

19 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

30 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

38 minutes ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

47 minutes ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago