Categories: Uncategorized

राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने जंगल सफारी का किया शुभारंभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वर्ष 2024–25 के सत्र हेतु जंगल सफारी का शुभारंभ राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया।
जंगल सफारी का शुभारंभ करने के उपरांत उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईको टूरिज्म सर्किट प्रथम पर चौक रेंज से लेकर कुसमहवां होते हुए रामग्राम तक जंगल सफारी का आनन्द लिया। उन्होंने रामग्राम स्तूप पर बौद्ध रीति रिवाजों के साथ पूजन अर्चन किया और पीपल का पौध भी लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उद्घाटन के पूर्व उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि जंगल सफारी शुरू होने से जनपद के साथ-साथ बाहर के लोग भी सोहगी बरवां वन्य जीव क्षेत्र को देखने के लिए आएंगे और जंगल की प्राकृतिक क्षेत्र का आनंद उठा सकेंगे। इस सफारी के शुरू होने से जनपद में न सिर्फ ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे और इस क्षेत्र का विकास होगा।
उन्होंने प्रदेश में और जनपद में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में पूर्वांचल क्षेत्र विकास से अछूता रहा लेकिन वर्तमान सरकार पूर्वांचल क्षेत्र के विकास के प्रति मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विशेष रूप से सजग है। महराजगंज, मऊ, बलिया जैसे जनपदों में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। गोरखपुर एम्स भी संचालित हो रहा है। इसके अलावा सड़कों का बेहतरीन जाल पूर्वांचल क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोल रहा है।
आज योगी के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड या फिर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रत्येक योजना बिना किसी भेद-भाव के लोगों तक पहुंच रही है। आज जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर खसरा–खतौनी तक घर बैठे लोगों को मिल रहा है। बिचौलियों और दलालों को समाप्त करने का कार्य हमारी सरकार ने किया है।
उन्होंने वन विभाग के वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाकर न सिर्फ इस वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना चाहिए, बल्कि इसके द्वारा अपनी माता के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा कर हम न सिर्फ पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी बचाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सदर ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद हर्ष का विषय है कि जनपद में जंगल सफारी का दूसरा सत्र आज से शुरू हो रहा है। सोहगी बरवां वन्य-जीव क्षेत्र में जंगल सफारी की सफलता की संभावना बेहद अच्छी है। इस क्षेत्र में वन्य जीव से लेकर वृक्षों तक की अनेक प्रजातियां हैं। साथ ही यह क्षेत्र बौद्ध धर्म की दृष्टि से भी अहम है। उन्होंने कहा कि जंगल मानव जीवन अनन्य अंग हैं। इनसे न सिर्फ मनुष्य को अनेक प्रकार के उत्पाद मिलते हैं, बल्कि ये मनुष्य को श्वास वायु प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर जंगल सफारी का आनंद उठाने का अनुरोध किया।
अपर मुख्य वन संरक्षक अशोक प्रसाद सिन्हा द्वारा वनों के महत्व और जंगल सफारी की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए लोगों से जंगल सफारी के प्रयास को सफल बनाने का आव्हान किया गया। उन्होंने वन विभाग के कार्यों विशेषकर वृक्षारोपण अभियान में सहयोग के लिए अन्य विभागों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन एसडीओ महराजगंज अनुराग तिवारी द्वारा किया गया।
जनपद में सोहागी बरवां वन्य-जीव क्षेत्र की प्राकृतिक छठा से पर्यटकों को रूबरू कराने और ईको–पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 2024–25 के सत्र का आरंभ आज से हुआ है। आज से ईको–टूरिज्म सर्किट प्रथम को शुरू किया गया है। दूसरा सर्किट 15 दिसंबर तक शुरू किए जाने की योजना है। जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटक सोहगी बरवां वन्य-जीव क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण केंद्रों को देख सकेंगे। ईको टूरिज्म सर्किट प्रथम के तहत पर्यटक सोहागी बरवा दक्षिणी चौक प्रवेश द्वार से सफारी की शुरुआत करेंगे। वहां से पर्यटक कुसमहवां अतिथि गृह से रामग्राम होते हुए सोनाडी माता का दर्शन कर सकेंगे और पुनः दक्षिणी चौक प्रवेश द्वार पर सफारी समाप्त होगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, डीडीओ करुणाकर अदीब, एसडीओ निचलौल अर्शी मालिक, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि , एसडीएम सदर रमेश कुमार, बीडीओ मिठौरा राहुल सागर, बीडीओ पनियरा अमरनाथ पाण्डेय, आरओ मधवलिया अजीत भास्कर सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

6 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

6 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

6 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

8 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

8 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

14 hours ago