विजय नन्दन पांडेय ने हिन्दू युवक सभा में राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। युवा पीढ़ी को हिन्दू महासभा और हिन्दू राजनीति से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने जयपुर के युवा हिन्दू नेता विजय नन्दन पांडेय को हिन्दू युवक सभा में राष्ट्रीय संयोजक पद पर मनोनीत किया है। विजय नन्दन पांडेय इससे पहले हिन्दू महासभा सोशल मीडिया प्रभारी और हिन्दू स्वराज्य सेना में राष्ट्रीय प्रभारी का दायित्व संभाल चुके हैं। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में दी।
बी एन तिवारी ने बताया कि युवा पीढ़ी किसी भी राजनीतिक दल की विचारधारा को प्रचंड करने की सामर्थ्य रखती है। हिन्दू राजनीति, हिन्दू महासभा की विचारधारा और हिंदुत्व से जुड़े तथ्यों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने युवा पीढ़ी की हिन्दू महासभा में सहभागिता बढ़ाने के लिए विजय नन्दन पांडेय की राष्ट्रीय संयोजक पद पर नियुक्ति की है। विजय नन्दन पांडेय ने अपने मनोनायन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने वीर सावरकर के ” राजनीति का हिंदूकरण – हिंदुओं का सैनिकीकरण ” और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के ” हिन्द की आजादी अधूरी है – हिन्दू राष्ट्र जरूरी है ” तथा ” जाति पाती की करो बिदाई – हिन्दू हिन्दू भाई भाई ” का संदेश जन जन तक पहुंचाने और पूरे देश में युवाओं का एक सशक्त संगठन तैयार करने का संकल्प लिया। नव मनोनीत राष्ट्रीय संयोजक विजय नन्दन पांडेय ने कहा कि वो राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर हिन्दू युवक सभा का पुनर्गठन कर भारतीय राजनीति में हिन्दू महासभा का भगवा परचम लहराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

6 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

6 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

6 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

7 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

7 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

7 hours ago