देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत भटनी पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा और मुनादी की प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना भटनी में दर्ज मुकदमा संख्या 67/2023 में नामजद अभियुक्त सुनील प्रसाद लंबे समय से फरार चल रहा था। मामला आईपीसी की गंभीर धाराओं 498ए, 306 और 302 से संबंधित है।
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और विधिक प्रक्रिया के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। इस दौरान गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को आरोपी के फरार होने की जानकारी दी जा सके। साथ ही आरोपी के घर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए।
पुलिस के अनुसार, उद्घोषणा के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो आगे की विधिक कार्रवाई और सख्त की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
कार्रवाई में थाना भटनी के थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…