संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। दिव्य देव अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज और देखभाल में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। स्थिति बिगड़ने के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया, जिससे नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
इसी बीच पीड़िता अनुराधा पत्नी बुद्धिराम निवासी ग्राम भटवा, थाना मेंहदावल ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इलाज में लापरवाही की शिकायत की तो अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस घटना में उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और उनका सोने का मंगलसूत्र भी गायब हो गया।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने थाना मेंहदावल में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में ऐसे अस्पतालों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…