वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और कमियों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलजा मिश्रा ने केंद्र पर मौजूद पीड़ित महिलाओं से सीधे संवाद किया और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़िताओं की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है और समाज के साथ-साथ संस्थाओं को भी इस दिशा में पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी।
जांच के दौरान केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में खामियां सामने आईं। फ्रंट और साइड कैमरे काम नहीं कर रहे थे, जिस पर सचिव ने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रबंधन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा केंद्र प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को संदर्भित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर न्याय और सहायता मिल सके।
इस निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना रहा। प्रशासन ने संकेत दिया है कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

1 hour ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

1 hour ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

1 hour ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

1 hour ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 239 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…

1 hour ago