कांग्रेसियों ने निकाला डॉ आंबेडकर सम्मान मार्च ,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

देश के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में आज आयोजित डॉ आंबेडकर सम्मान मार्च के क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के रामगुलाम टोला स्थित अम्बेडकर चौक से डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नगर की सड़कों पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम हरिशंकर लाल को सौंपकर देश के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता व देशवासी बर्दाश्त नही करेंगे ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा लेकर देश के लोंगों से माफी मांगनी चाहिए। सभी कांग्रेस जन राष्ट्रपति से इनकी माफी व इस्तीफा देने की मांग के लिए आज पत्रक सौंपे हैं।किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। भाजपा व इसके मूल संगठन के लोगों ने हमेशा से ही डॉ आंबेडकर का अपमान किया है।पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।पूरा देश जान गया है कि भाजपा संविधान को खत्म कर मनु स्मृति लागू करना चाहती है।कांग्रेस पार्टी उनके इस इरादे को सफल नही होने देगी।मार्च निकालने वालों में दीनदयाल यादव, दीनदयाल प्रसाद,आनन्द देव गिरि, नीलेश मणि,नागेन्द्र शुक्ल, ऋषिकेश मिश्र, नौशाद रजा,आलोक त्रिपाठी राजन,अब्दुल जब्बार,नौशाद खान,जुलेखा खातून, सुहैल अंसारी,भरत मणि त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, मधु शर्मा,रीता देवी,मार्कण्डेय मिश्र, उत्तेज मिश्र,प्रेमलाल भारती,महेन्द्र अम्बेडकर,आनंद शंकर,शिवशंकर सिंह, निर्मला वर्मा,रणजीत शुक्ल,धर्मेन्द्र पांडेय, मनोज मणि,जवाहर बरनवाल, सच्चिदानंद मिश्र, जयप्रकाश पाल,सुबाष राय,रमाशंकर यादव,कमलेश मिश्र ,भीम विश्वकर्मा, हर्षित सिंह ,धनंजय पांडेय,धर्मवीर भारती,एम ए खान,राशिद अंसारी,अंकुर भारती आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Karan Pandey

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

17 minutes ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

8 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

8 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

8 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

8 hours ago

घुघली टैक्सी स्टैंड गंदगी और अव्यवस्था का शिकार, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

घुघली (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र का टैक्सी स्टैंड इन दिनों बदहाल व्यवस्था, गंदगी और…

8 hours ago