भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर एकल काव्यपाठ आयोजित
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के उपलक्ष में सोमवर की रात अलकनंदा महिला छात्रावास में युवा छात्र-छात्राओं के मध्य ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी’ के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्यपाठ् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। छात्रावासी ट्विंकल, स्मृति, संजू वर्मा, गुंजन, आंचल पाठक, खुशी, पल्लवी और मनीषा पासवान ने अटल जी की कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रावासी मनीषा पासवान ने किया।
इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे, विश्वविद्यालय के संपत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय, अलकनंदा महिला छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह, अधीक्षिका डॉ. सोनल सिंह, डॉ.कल्पना दिवाकर सहित अन्य कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…