बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नई दिल्ली स्थित सीआईईटी, एनसीईआरटी द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा डिजिटल शिक्षा के तहत दो दिवसीय कार्यशाला और शिक्षक कवि सम्मेलन में देवरिया के विशेष शिक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया।
कार्यशाला का उद्देश्य
इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और डिजिटल शिक्षा में हिंदी की भूमिका को बढ़ावा देना था। देशभर से चयनित शिक्षक-कवियों ने इसमें भाग लिया और अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियों व विचारों के माध्यम से हिंदी के समृद्ध भविष्य पर चर्चा की।u
चयन और उपलब्धि
विजय कुमार पाण्डेय का चयन एनसीईआरटी नई दिल्ली ने उनके उत्कृष्ट नवाचार और काव्य प्रस्तुति के आधार पर किया। यह चयन उनके साहित्यिक योगदान और शैक्षिक सक्रियता का प्रमाण माना गया।
बधाई और सम्मान
इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समेकित ज्ञानेंद्र सिंह, बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा और विशेष शिक्षकों ने विजय कुमार पाण्डेय को बधाई दी। उन्होंने इसे देवरिया जनपद के लिए गर्व की बात बताया।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…