Categories: NewsbeatUncategorized

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

​महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के नरायनपुर में रहने वाले शिव प्रकाश पटेल नामक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर घुघली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

​दुर्घटना और इलाज

​नरायनपुर निवासी सत्येंद्र पटेल पुत्र शिवानंद ने घुघली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई शिव प्रकाश पटेल अपने मित्र रवि जायसवाल के साथ बाइक से नरायनपुर से शिकारपुर जा रहे थे। जब वे घुघली क्षेत्र के बल्लो गांव के पास पहुंचे, तो शिव प्रकाश पटेल लघुशंका करने के लिए बाइक से उतरकर पेट्रोल पंप के आगे खड़े थे। इसी दौरान, तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी।

​टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव प्रकाश पटेल और उनके मित्र रवि जायसवाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें एक प्राइवेट वाहन से महराजगंज के एक अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रवि जायसवाल को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी, लेकिन शिव प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

​इलाज के दौरान मौत

​गोरखपुर में भी शिव प्रकाश की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें गोरखपुर के ही एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, यहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और शिव प्रकाश पटेल की मौत हो गई।

https://rkpnewsup.com/there-is-no-good-for-stubble-sharing-supreme-court/ इसे भी पढ़ें –

​मृतक के भाई सत्येंद्र पटेल ने घुघली थाने में तहरीर देकर इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की मांग की है। नरायनपुर निवासी सत्येंद्र की तहरीर के आधार पर घुघली थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

1500 दीपों की रोशनी से जगमगाया मां तरकुलहा देवी धाम, छोटी दीपावली पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन

मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के बीच प्रज्वलित किए गए दीप, क्षेत्र की सुख-समृद्धि…

4 minutes ago

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

6 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

6 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

8 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

10 hours ago