“नाथपंथ और योग” पुस्तक के आवरण का कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया विमोचन

योग एवं नाथ परंपरा से जुड़े विद्वानों के लेखों का संकलन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तक “नाथपंथ और योग” के मुख्य आवरण का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया गया।

पुस्तक का संपादन शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्रा एवं सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह द्वारा किया गया है। इसमें भारत के विभिन्न विद्वानों के योग व नाथपंथ पर आधारित शोध लेखों को संकलित किया गया है।

विमोचन के अवसर पर कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि यह पुस्तक योग एवं नाथ परंपरा से जुड़े शोधार्थियों व अध्येताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इस कार्य के लिए संपादकों की सराहना की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे, डॉ. सोनल सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

23 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

23 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

23 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago