हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

तरकुलवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तरकुलवा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त विजय प्रताप यादव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना तरकुलवा की टीम ने ग्राम परासखाड़ व कैथवलिया के बीच नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त विजय प्रताप यादव पुत्र श्रीकांत यादव, निवासी ग्राम परासखाड़, थाना तरकुलवा, थाना तरकुलवा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 242/2024, धारा 147, 148, 323, 307, 504 भादवि में वांछित था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक केशव राम मौर्य, कांस्टेबल महेश यादव एवं कांस्टेबल संजीत सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
तरकुलवा पुलिस की इस तत्परता से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में बल मिला है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

16 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

16 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

16 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

16 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

16 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

17 hours ago