कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में विगत 25 दिसंबर से केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य नियमित रूप से संचालित हो रहा है। । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर संजीत कुमार गुप्ता ने मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही साथ आने वाले नव वर्ष की सभी को मंगलकामनाए भी प्रेषित की। इस समय राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र का मूल्यांकन पूर्ण होने की अवस्था में है। इसके अलावा मनोविज्ञान, प्राचीन इतिहास, संस्कृत और उर्दू सहित अन्य पाठ्यक्रमो का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन केंद्र पर बलिया सहित अन्य जनपदों के योग्य प्राध्यापकगणों द्वारा मूल्यांकन कार्य संचालित किया जा रहा है। केन्द्रीय मूल्यांकन हेतु विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यों की मूल्यांकन समिति का गणन किया है, जो सम्पूर्ण मूल्यांकन का कार्य करा रही है। मूल्यांकन समिति के समन्वयक प्रो अनुराग भटनागर, मनोविज्ञान विभाग, मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज बलिया, सहायक समन्वयक विश्वविद्यालय परिसर के डां० छबिलाल, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग व डाँ सौम्या, सहायक आचार्य, गृह विज्ञान विभाग, की निगरानी मे सुचारु रूप से चल रहा है l 2025 (नव वर्ष ) पर कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता का शुभ कामना सन्देश जो भी सरकारी काम और गतिविधियां चलती है, इसी वर्ष के साथ चलती है l इस वर्ष मे लोगो से यही उम्मीदें करेंगे कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए खूब खुशहाल होकर अपने काम मे जुट जाये l मेरी नव वर्ष पर जनपदवासियो को बहुत बहुत शुभकामनायें है कि जीवन मे सभी सफल, स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहे l नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो, इन्ही सब कामनाओं के साथ सभी को बहुत बहुत शुभकामना l

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago