साइकिल सवार को पीछे से ट्रेलर ने रौदा मौत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइकिल सवार को ट्रेलर ने पीछे से रौदा घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत प्रतापपुर निवासी 50 वर्षीय राम आशीष बेलदार पुत्र राजमन साइकिल से सिहोरवा बाजार सब्जी लेने जा रहे थे तभी पीछे से ट्रेलर रौंदते हुए चला गया, जिससे साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी मजनू ,उप निरीक्षक अमित चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामाशीष प्रतापपुर अपने घर से सिहोरवा सब्जी लेने के लिए निकले ही थे तभी मजनू की तरफ से आ रहे ट्रेलर पीछे से रौंदते हुए मौके से भाग गया लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए जंगल कौड़ियां में ट्रेलर सहित ड्राइवर को पकड़ लिया। राम आशीष पांच भाई थे, तीन भाई फोर्स में नौकरी करते हैं एक भाई विकलांग घर पर रहता हैं। राम आशीष के तीन लड़कों में एक लड़का फोर्स में दो लड़के पढ़ाई कर तैयारी कर रहे हैं। परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

7 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago