औचक निरीक्षण कर डीएम ने रैन बसेरों का जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। डीएम पवन अगवाल द्वारा जनसामान्य एवं निराश्रितों को शीत लहर एवं ठण्ड से बचानेे के लिए बनाये गये रैन बसेरों तथा अलाव स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। मंगलवार देर रात्रि डीएम ने रैन बसेरों का हाल जानने के लिए नगर पालिका बलरामपुर द्वारा अम्बेडकर तिराहे पर बनाये गये रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण के समय रैन बसेरे मे चार व्यक्ति ठहरे हुए मिले जिनसे डीएम ने वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान वहां पर केयर टेकर उपस्थित मिला तथा रैन बसेरे में बिस्तर, चारपाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय तथा अलाव आदि का प्रबन्ध सुनिश्चित मिला। नगर क्षेत्र में अम्बेडकर तिराहे पर स्थाई रैन बसेरा संचालित रैन बसेरे में 15 पुरूष तथा 10 महिलाओं सहित कुल 25 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। रैन बसेरे में 04 व्यक्ति ठहरे हुए थे, रैन बसेरे में ठहरे हुए सभी व्यक्तियों ने व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में संतोष व्यक्त किया।
वहीं डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारियों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा अधिशासी अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत तुलसीपुर में जलकल परिसर में स्थापित रैन बसेरे, नगर पंचायत गैसड़ी में मझौली पंचायत भवन में संचालित रैन बसेरे, नगर पंचायत पंचपेड़वा में जगदीशपुर वार्ड में संचालित रैन बसेरे तथा नगर पालिका उतरौला में सुभाष नगर वार्ड में संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं ठण्ड से बचाव के लिए ग्रामीण अंचलों में जलवाये गये अलावों का निरीक्षण राजस्व अधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रैन बसेरों में प्रत्येक दशा में मानक अनुरूप प्रबन्ध सुनिश्चित रहें तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी व्यक्ति पटरी, खुले आसमान, सड़क के डिवाइडर आदि पर सोता हुआ न मिले तथा चिन्हित स्थलों पर अनिवार्य रूप ये अलाव जलवाये जायें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर संजीव यादव, ईओ बलरामपुर, नायब तहसीलदार सदर, व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

19 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago