सब्जी विक्रेता की हत्या, झाड़ी में मिली लाश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) शाहपुर इलाके में किराए के रूम में रहने वाले 27 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज में एक खाली प्लाट की झाड़ी में बुधवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया है। बहन के अनुसार शनिवार को वह सब्जी लेने जाने की बात उससे फोन पर कहा था।लेकिन तभी से लापता हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या जिला के सिकंदरपुर निवासी 27 वर्षीय रवि गुप्ता गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज में किराए पर रहता था। वह यंहा रहकर मिलन चौराहे के पास सब्जी की दुकान लगाता था। रवि की बहन नंदनी की ससुराल भी गोरखपुर के शाहपुर के जंगल सालिक राम कलेक्ट्री में है ।बहन ने शनिवार को फोन किया तो रवि ने बताया कि वह सब्जी लेने जा रहा है। तभी से उसका मोबाइल बन्द हो गया ।उधर उसके माता पिता भी तलाश करते अयोध्या से गोरखपुर अपनी बेटी के पास आ गए थे। बुधवार की सुबह कुछ कबाड़ बिनने वालो ने युवक का शव देखा. शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। कान के रास्ते खून निकला था। और युवक झड़ी में घुटने पर बैठ कर झुकने के मुद्रा में था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसकी पहचान रवि के रूप में हुई।
युवक की शादी नही हुई थी। वह दो बहन तीन भाइयों में चौथे नंबर का था हालांकि, पुलिस मामले में अभी कुछ नही बोल रही उसका कहना है कि,पीएम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी।
उधर परिजन भी किसी से दुश्मनी होने से इंकार कर रहे है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago