गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत मझउवा गांव की विधवा महिला आशा देवी चौकी हरनही में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई की 100 वर्षों से चल रहा सार्वजनिक रास्ते को दबंगों द्वारा जबरन घेरकर रास्ता को अवरुद्ध किया जा रहा है। महिला द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने नजरअंदाज कर दिया मौके पर जाना दूर विधवा महिला को चौकी से डॉट कर घर का रास्ता बता दिया गया। विधवा महिला ने हार मान कर जिलाधिकारी गोरखपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर मुख्यमंत्री पोर्टल पर सार्वजनिक रास्ते को खुलवाने तथा दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिलाओं को चौकी या किसी भी ऑफिस में अगर फरियाद लेकर आती हैं ।उनको मामले को त्वरित निस्तारण किया जाए। लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा मेरे साथ न्याय नहीं किया गया। अगर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकता है। विधवा महिला के बच्चे रास्ते को अवरुद्ध हो जाने से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…
एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…
फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…
गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…
मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…