आर्थिक तंगी से मजबूर माँ – बेटे ने जहर खाकर लगाया मौत को गले

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) शाहपुर में मंगलवार की सुबह को आर्थिक तंगी से हारकर जंहा पिता और उसकी दो बेटियों ने सुसाइड कर लिया था। वही देर रात गोरखनाथ इलाके की एक माँ और उसके बेटे ने भी जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। महिला और उसका छोटा बेटा बड़े बेटे की कारस्तानियों से परेशान थे। दरअसल मा ने मकान बेचा था। उस पैसे को बड़े बेटे ने खर्च कर दिया था। जिसकी वजह से आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही थी।
जानकारी के अनुसार जनप्रिय बिहार कॉलोनी निवासी सत्यनारायन राव बैंक में काम करते थे। कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई। मौत के बाद 55 वर्षीया उनकी पत्नी सरोज देवी अपने दो बेटों श्रीश राव और 25 वर्षीय मनीष राव के साथ रहती थी।कुछ माह पहले उन्होंने जनप्रिय बिहार की मकान को 69 लाख में बेच दिया था। उस रकम को मां और बड़े बेटे के संयुक्त खाते में रखा गया था। मोहल्ले वालों के अनुसार बड़े बेटे ने चुपके से खाते को एकल करवाने के साथ रकम निकाल कर अलग जगह मकान खरीद लिया। इसकी जानकारी होने पर मां नाराज हुई तो वह पत्नी के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा। इस दौरान मां छोटे बेटे मनीष के भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगी मंगलवार की रात वह छोटे बेटे के साथ जहर खा ली। रात तकरीबन 11बजे मोहल्ले का एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा तो उनके जहर खाने की जानकारी हुई। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
मोहल्लेवासियों के अनुसार छोटे बेटे मनीष की शादी की बात कही चल रही थी। मां उसके शादी की तैयारी में थी बड़े बेटे द्वारा मकान के बेचने से मिली रकम को हड़पने के बाद मां-बेटे दोनों कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से भी जुझ रहे थे। मनीष गोड़धोईया पुल के पास एक सर्विसिंग सेंटर पर गाड़ी धुलाई का काम कर रहा था। इस बीच मां ने कई लोगों से सूद पर भी रुपया ले लिया था। जनप्रिय बिहार की जिस मकान को उन्होंने 69 लाख में बेचा था।वह अभी उसी मकान में किराए पर रह रहे थे। जिस व्यक्ति ने उस मकान को खरीदा है ।उससे उन लोगों ने खाली करने के लिए कुछ दिन की मोहलत लिए थे।
मेडिकल कॉलेज में मां और छोटे भाई की मौत की सूचना पर बड़ा भाई श्रीश राव ससुराल के लोगों के साथ पहुंचा।

rkpshomnath

Recent Posts

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का भावुक संदेश, प्रियंका, राहुल ने साझा की दादी से जुड़ी अनमोल यादें

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…

1 hour ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, सुबह पार्कों से स्कूलों तक मुस्तैद रही पुलिस

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

2 hours ago

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, मोदी से योगी तक गूंजा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प

Ai निर्मित नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र…

2 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर सुधार तक—अब आवेदन लटकाया तो फंसेंगे जिम्मेदार अधिकारी!

https://twitter.com/ceoup/status/2116199183543890078?a=aNZ5bov-ljZ0Wrotwro&s=19 मतदाता सूची में लापरवाही पड़ी भारी! अब सीधे निशाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रोज…

2 hours ago

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

10 hours ago