नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला

रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर टापू पर फंसी रही महिला; ग्रामीण ने समझा चुड़ैल, फिर ऐसे बची जान


रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि बुंडू थाना क्षेत्र के मधुकमा निवासी सुरेश महतो उर्फ मिथुनजय महतो ने अपनी पत्नी लखीमनी कुमारी (22) को पैका जोड़ा पुल से राढ़ू नदी में धक्का दे दिया। तेज बहाव में बहने के बाद महिला नदी के बीच एक टापू पर फंस गई और पूरी रात ठंडे पानी के बीच मदद का इंतजार करती रही।
घटना के बाद सुबह जब एक ग्रामीण की नजर टापू पर फंसी महिला पर पड़ी तो अंधेरे के कारण उसने उसे इंसान के बजाय चुड़ैल समझ लिया और डरकर वहां से भाग गया। बाद में ग्रामीणों को जानकारी दी गई और स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
जोन्हा फॉल घुमाने के नाम पर घर से निकली थी महिला
लखीमनी के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे उसका पति उसे बाइक से जोन्हा फॉल घुमाने की बात कहकर घर से निकला था। वहां पर्यटकों और पर्यटन मित्रों की मौजूदगी के कारण कथित तौर पर वह आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद वह पत्नी को अमरूद बागान ले गया और फिर टाटीसिलवे होते हुए पैका जोड़ा पुल पहुंचा।
महिला ने पुलिस को बताया कि पुल के पास सुरेश ने पेट दर्द होने की बात कहकर बाइक रोक दी और नीचे बैठ गया। इसी दौरान उसने लखीमनी को पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया।
नदी के बीच टापू बना सहारा
पुल से गिरने के बाद लखीमनी नदी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि, कुछ दूरी पर नदी के बीच बने एक टापू पर जाकर वह फंस गई। दोनों ओर से पानी बह रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल भी नदी में गिर गया, जिससे वह किसी को तत्काल सूचना नहीं दे सकी।
पूरी रात वह ठंड और पानी के बीच टापू पर फंसी रही। सुबह होने पर उसने मदद के लिए आवाज लगानी शुरू की।
ग्रामीण ने समझा चुड़ैल, डरकर भागा
समाजसेवी बैजनाथ महतो के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4:30 बजे महली टोला निवासी सुकरा महली की नजर टापू पर पड़ी। अंधेरा होने के कारण उसे महिला की पहचान नहीं हो सकी और उसने उसे चुड़ैल समझ लिया। डरकर सुकरा वहां से अपने घर भाग गया और टोला के लोगों को पूरी बात बताई।
इसके बाद करीब 4:50 बजे कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दो-तीन ग्रामीण तैरकर टापू तक पहुंचे और महिला को अपने साथ लेकर बाहर आए। करीब 5:15 बजे लखीमनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उस समय वह ठंड से बुरी तरह कांप रही थी। हालांकि, उसके शरीर पर गंभीर चोट नहीं मिली और कुछ समय बाद उसकी हालत सामान्य हो गई।
12 मई 2026 को हुई थी शादी
लखीमनी ने ग्रामीणों और पुलिस को बताया कि उसकी शादी सुरेश महतो से 12 मई 2026 को हुई थी। पुलिस के अनुसार, लखीमनी सुरेश की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी से अलगाव के बाद उसने लखीमनी से विवाह किया था।
थाना प्रभारी गौतम रजवार के अनुसार, महिला ने पति के साथ किसी विवाद से इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि पति ने उसके साथ ऐसा क्यों किया।
आरोपी पति फरार, पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के बयान के आधार पर सुरेश महतो के खिलाफ अनगड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार है। उसकी तलाश में बुंडू सहित संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

3 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

3 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

3 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

3 hours ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

4 hours ago