जनपद में यारा, कृभको, इनडोरामा कंपनियों से प्राप्त हुई यूरिया

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के किसान भाईयों द्वारा खरीफ में धान की रोपाई के उपरान्त यूरिया की टॉप ड्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है। किसानों को इस हेतु ससमय यूरिया उर्वरक प्राप्त हो सके के क्रम में आज दिनांक 19. 07. 2025 को यारा कंपनी से कुल 1325 एम०टी० यूरिया उर्वरक प्राप्त हो गया है, जिसमें 530 एम०टी० पी०सी०एफ० को एवं 795 एम०टी० निजी क्षेत्र का वितरण हेतु दिया गया है। आज ही KRIBHCO से 1200 एम०टी० यूरिया देवरिया रैक प्वाईन्ट पर प्राप्त हो रहा है, जिसे जनपद की साधन सहकारी समितियों को प्रेषित किया जायेगा, जो समितियों को 1 से 2 दिन में उपलब्ध हो जायेगा।
इसके साथ ही इण्डोरामा कंपनी से भी 1000 एम०टी० यूरिया देवरिया रैक प्वाईन्ट पर प्राप्त हो गयी है, जिसमें से 480 एम०टी० पी०सी०एफ० के द्वारा समितियों/पी०सी०एफ० केन्द्रों पर एवं 520 एम०टी० निजी क्षेत्र के विक्रेताओं को दिया गया है। इस प्रकार जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं अन्य उर्वरक उपलब्ध हैं। तहसील स्तर पर सुचारू रूप से उर्वरक वितरण हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया जा रहा है एवं कृषि सहकारिता व राजस्व विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति में यूरिया वितरण कराया जा रहा है।उर्वरकों की उपलब्धता में किसी भी समस्या के लिए जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका नंबर 8317015135 पर किसान भाई अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका तुरंत समाधान किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

48 minutes ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

56 minutes ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

5 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

5 hours ago