ईको कार में सवार थे सभी यात्री, बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
आगरा,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक्सप्रेसवे खंड पर एक बेकाबू तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रही ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा ईको कार दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी एक अनियंत्रित वाहन ने विपरीत दिशा से आकर सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और एक्सप्रेसवे पर बिखर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को तत्काल अस्पताल में कराया गया भर्ती गंभीर रूप से घायल दोनों यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसपी ग्रामीण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण त्रिपुरारी कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की जांच के आदेश दिए। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
शोक में डूबे परिजन
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा है और प्रशासन द्वारा सभी को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की ओर से हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…
प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…
हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…