लखनऊ/संभल (राष्ट्र की परम्परा)। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
राज्य के विभिन्न जिलों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में संभल जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इच्छुक और योग्य महिलाएं 5 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
इस भर्ती के तहत संभल जिले की विभिन्न परियोजनाओं में पद भरे जाएंगे, जिनमें असमोली (30 पद), बहजोई (40 पद), बनिया खेड़ा (35 पद), गुन्नौर (14 पद), जुनावई (12 पद), पवासा (22 पद), रजपुरा (9 पद) और संभल क्षेत्र (41 पद) शामिल हैं। चयनित महिलाओं को अपने ही क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
• केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं
• किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य
• आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
• आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम पंचायत/वार्ड की निवासी होनी चाहिए
जरूरी दस्तावेज
• 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी
• मूल निवास प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
• पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर
ये भी पढ़े – मणिपुर भूकंप: 5.2 तीव्रता से कांपी धरती, लोग घरों से भागे, जानिए कैसे बचें भूकंप से
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर जाए
- “Latest Vacancies” में संबंधित जिले का चयन करें
- “New Anganwadi Worker Vacancy Registration” पर क्लिक करें
- नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार व ईमेल भरें
- पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें
