गेंदा बाबू की प्रतिमा का अनावरण जननायकों ने दी श्रद्धांजलि

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। तमकुहीराज तहसील के बरवा राजा पाकड़ स्थित गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सांसद व मंत्री स्व. बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश सरकार के नगर विकास व ऊर्जा विभाग के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने किया। इस अवसर पर गेंदा बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गेंदा बाबू किसानों के हितैषी, आदर्श समाजवादी विचारक और विकास पुरुष थे। उन्होंने गंडक नहर प्रणाली, सेवरही क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र, बकरी व रेशम फार्म जैसे संस्थानों की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने गेंदा बाबू को स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतारने वाला कर्मयोगी बताया। सांसद विजय कुमार दुबे ने उन्हें मूल्यनिष्ठ राजनीति का प्रतीक बताया, जबकि अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने उन्हें किसानों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि बाबू गेंदा सिंह ने सड़क से संसद तक गांव, गरीब और किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। विधायक तमकुही डा. असीम राय, खड्डा विवेकानंद पांडेय, हाटा मोहन वर्मा, पडरौना मनीष जायसवाल, रामकोला विनय गोंड सहित वक्ताओं ने कहा कि गेंदा बाबू ने अपने संघर्ष और समर्पण से जिस राजनीति की नींव रखी, वह आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। आयोजक डा. पुनीत राय, रजनीश राय और सत्येंद्र शुक्ल ने आभार जताया। इस अवसर पर पं. पंकज कृष्ण शास्त्री, विनय जायसवाल, चन्द्र प्रकाश चमन, राधेश्याम पाण्डेय, राकेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख विजय राय, विनोद सिंह, व्यास राय, रमेश राय, सदा शिवमणि त्रिपाठी, अशोक राय, पारसनाथ सिंह, चन्द्रभान राय, मनीष राय, राहुल श्रीवास्तव, नीरज शाही, तुला नारायण राय,अनवर अंसारी, प्रधान मुन्नीलाल, अशोक पालआदि लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

27 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

27 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 hour ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

1 hour ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

1 hour ago