महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद नगर इकाई ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए कैंसर से जूझ रहे एक जरूरतमंद मरीज की आर्थिक सहायता की है। संस्था द्वारा फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी निवासी बंशीधर जायसवाल को उनके इलाज के लिए 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे उनके उपचार को नई उम्मीद मिली है।
जानकारी के अनुसार, बंशीधर जायसवाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में 22 जनवरी 2021 से लगातार चल रहा है।
लंबे समय तक चलने वाले इस महंगे इलाज के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से कमजोर हो चुकी थी।
ये भी पढ़े – “रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”
तविन फाउंडेशन के संस्थापक तत्सव मणि त्रिपाठी ने बताया कि मरीज को हाल ही में पेट की नली (फीडिंग ट्यूब) बदलने के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता थी।
ऐसे में संस्था द्वारा दी गई ₹21,000 की सहायता मरीज के लिए जीवनदायी साबित हुई।
संस्था का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
तविन फाउंडेशन भविष्य में भी मरीज को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं।
इस दौरान संस्था के सदस्य नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अरविंद कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार राय, अमित, जसवंत पाण्डेय, संतोष मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे और मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ये भी पढ़े – योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…
AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…