बुद्ध पूर्णिमा मेले में युवक से बर्बरता आंख की रोशनी जाने की आशंका

जातिसूचक शब्दों के साथ हमला, बीचबचाव करने वाला भी घायल

तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। दुदही विकास खंड के दुमही गांव के एक युवक पर तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के भरवलिया (बरवाराजापाकड़) में सोमवार 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मेले के दौरान लाठी-डंडा, राड और चैन से जानलेवा हमला किया गया। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ उसकी आंख पर वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी आंख की रोशनी जाने की आशंका जताई है। हमलावरों ने बचाने आए चचेरे भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के तीन दिन बाद गुरुवार रात 11:32 बजे पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस देरी को लेकर तुर्कपट्टी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। दुमही निवासी उपेन्द्र आर्य के पुत्र राहुल आर्य बुद्ध पूर्णिमा के मेले में अपने चचेरे भाई दिलीप पुत्र उमेश आर्य के साथ गया था। वहां भरवलिया टोला निवासी पिंटू चौहान, शंभू ठाकुर, नंदू चौहान, दिनेश चौहान और इन्द्रजीत चौहान ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया गया। पिंटू चौहान द्वारा लाठी के कोर से आंख पर प्रहार किया गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा और खून बहने लगा। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीचबचाव किया। घायल को पहले सेवरही सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने गुरुवार रात पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिंटू चौहान सहित पांच लोगों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट, दंगा, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि घटना के तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज होने को लेकर पुलिस की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष से कोई चूक नहीं हुई थी तो फिर तुर्कपट्टी थाने ने तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की। ऐसे मामलों में पुलिस की निष्क्रियता ही हमलावरों को उकसाने का काम करती है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

15 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago