Friday, June 26, 2026
HomeUncategorizedऔषधि विभाग की छापेमारी में पकड़ा बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर

औषधि विभाग की छापेमारी में पकड़ा बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा) जानकारी के अनुसार मामला जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया का है, जहां जिलाधिकारी बदायूं के कार्यालय में किसी व्यक्ति ने शिकायत की थी कि गांव में एक अस्पताल में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी बदायूं के आदेश पर औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुँच कर छापा मारा गया ।मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान संचालक से लाइसेंस मांगा गया तो वह मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सका और औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर की दवाइयों को सीज करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments