मदनपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)31 मई..
थानाक्षेत्र मदनपुर अंतर्गत कस्बागोला बाजार निवासी अलीमुहम्मद राईनी (सब्जिफरोश) पुत्र मुहम्मददीन राईनी (उम्र लगभग 30 वर्ष) रात्रि में अपने मकान की छत पर सो रहा था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर में कनपटी से ऊपर गोली मार दी गई जिससे अलीमुहम्मद पुत्र मोहम्मददीन की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कारवाई करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया है । उलेखनीय है कि मृतक अली मोहम्मद राईनी की पहली पत्नी सितारा निवासिनी- उसका बाजार,जनपद सिद्धार्थनगर जो उसे छोड़कर चली गई है जिससे 01 पुत्र जिसका नाम रोशन अली (उम्र लगभग 05 वर्ष) है, जो मृतक के साथ रहता है । मृतक द्वारा लगभग 04 वर्ष पूर्व मुंबई में ही रिश्ते की लड़की नशबून निशा से दूसरी शादी किया गया है । मृतक की साली खुशबून निशा भी मृतक के साथ ही में रहती है । मृतक मदनपुर कस्बे में ठेले पर बर्फ का गोला (कुल्फी) घूम-घूम कर बेचता था।
संवादाता देवरिया..
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…