बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)31 मई..
थाना क्षेत्र कपरवार , विनोवापुरी टोला निवासी प्रेमचंद प्रसाद उर्फ ढिंगुर (38) पुत्र स्व रामकृत कपरवार रुद्रपुर मार्ग तिराहा से सौ मीटर की दूरी पर जीविकोपार्जन हेतु एक गुमटी में साइकिल की दुकान खोल पंचर बनाने का कार्य करता था । सोमवार की शाम करीब 9 बजे कपरवार पुलिस चौकी के सिपाहियों ने रोड पर अतिक्रमण को लेकर गुमटी हटाने का निर्देश दिया तो यह सुनते ही दुकान पर लगे बॉस के खम्भे को पकड़ कर अचानक जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया । सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने देवरिया रेफर कर दिया किन्तु रास्ते में ही प्रेमचन्द की मौत हो गई । परिजन उसे वापस आप लेकर चले आए । मृतक 6 भाइयों में तीसरे नंबर का था माता दौलती देवी, पत्नी ममता देवी, तीन पुत्र हिमांशु, दिव्यांशु, दीपक का रो रो कर बुरा हाल है कुछ दिन पहले कर्ज लेकर अपने छोटे भाई मिथिलेश का शादी किया था कि अचानक अपने दुकान हटाने की सूचना पर सदमें में आ गया । मंगलवार सुबह गौरा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
संवादाता देवरिया..
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…
नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…
यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…