केंद्रीय मंत्री ने किया सुशासन सप्ताह का ऑनलाइन उद्घाटन

एडीएम प्रशासन ऑनलाइन जुड़कर समस्याओं का कराया निदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने ऑनलाइन सुशासन सप्ताह का उद्घाटन कियाl 19 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले सुशासन सप्ताह, के दौरान देश के सभी संबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़ कर सुशासन सप्ताह के उद्घाटन के दौरान, 81 लाख आवेदकों के समस्याओं का निदान किया गया। गोरखपुर से एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ऑनलाइन जुड़कर केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए, गोरखपुर में पीड़ितों की समस्याओं का निदान किया गया।

केन्‍द्रीय मंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह सुशासन सप्‍ताह 2022 के अंतर्गत, प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्घाटन किए।केन्‍द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह नई दिल्ली से देश के सभी जनपदों के संबंधित अधिकारियों को सुशासन सप्‍ताह 2022 के अंतर्गत, प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉक्‍टर सिहं सुशासन सप्‍ताह की वेबसाइट-www.pgportal.gov.in का शुभारंभ भी किया। पांच दिन के इस अभियान में देश भर के जिला कलेक्टरों द्वारा चिन्हित तीन हजार से अधिक नई सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा।
लोक शिकायतों के निवारण और लोगों को सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में सुधार के लिए देश के सभी राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें सात सौ से अधिक जिलाधिकारी भाग लेंगे और अधिकारी तहसील और पंचायत समितियों के मुख्‍यालयों का दौरा करेंगे।
सुशासन सप्ताह 2022 के तैयारी के दौरान 10 से 18 दिसम्‍बर तक जिला अधिकारियों ने राज्य शिकायत वेबसाइट पर निवारण के लिए, उन्‍नीस लाख से अधिक लोक शिकायतों की पहचान की है, जिनका समाधान किया गया। साथ ही सेवा प्रदान करने के लिए 81 लाख से अधिक आवेदनों की भी पहचान की है उसका भी निस्तारण किया गया।
19 से 25 दिसम्‍बर तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के दौरान लोक शिकायतों के निवारण से जुड़ी सफलता की 43 कहानियां भी साझा की जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी जिलों और तहसीलों में सुशासन सप्ताह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विशेष रूप से प्रसन्‍नता की बात है, कि इस वर्ष भी, प्रशासन गांव की ओर अभियान, सुशासन सप्ताह का हिस्सा बना हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

3 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

4 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

21 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

22 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

22 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

22 hours ago