विक्षिप्त व्यक्ति के हमले से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, पूर्व प्रधान की हालत गंभीर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l बरदह थाना क्षेत्र के महुजा मोड़ बेलवाना में सोमवार की सुबह मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने अलाव ताप रहे बुजुर्ग दंपति पर ईंट और सरिया से प्रहार कर दिया, जिससे पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गये । मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग दम्पति को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की हालत अभी भी चिन्ताजनक बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में आज सुबह करीब 7 बजे अलाव ताप रहे बुजुर्ग दम्पत्ति कुमारी देवी व रामदुलार पर सरिया व ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, बीच बचाव करने आये पुत्र को भी चोंटे आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल रामदुलार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर उसकी पिटाई कर, पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि मृतका का पति रामदुलार पूर्व प्रधान है। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र बेलवाना गांव में आज सुबह एक विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग दम्पत्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला, सामने आया है। इस हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। बुजुर्ग रामदुलार की हालत गंभीर है। बीच बचाव करने आये बेटे को चोंटे आई हैं। हमलावर को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago