टेंपो और बाइक की टक्कर में कई व्यक्ति घायल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर से सलेमपुर के तरफ जा रही टेंपो और एक बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। वहीं बाइक सवार व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
टेंपो में सवार एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की गति तेज थी,
जिस कारण दोनो वाहन आमने सामने आने पर दोनो चालकों द्वारा वाहन को नियंत्रित नहीं किया जा सका और दोनो वाहन आपस में टकरा गए। जिससे टेंपो यात्रियों के साथ पलट गया इस घटना को देख स्थानीय लोग दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से बाहर निकालने लगे। स्थानीय लोगो की सहायता से घायल लोगो को भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां तैनात डॉक्टरों ने आनन-फानन में घायलों का इलाज शुरू किया।डॉक्टरो ने इलाज के दौरान दो लोगो की स्थिति नाजुक देख घायलों को जिसमें रियासत हाशमी भागलपुर व अजीत यादव पुत्र राम अवध यादव सिकंदरपुर बलिया को जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। आपको बताते चलें की इशारू गांव से आगे लक्ष्मण चौराहे से कुछ दूर पहले एक कोठी नामक छोटा सा गांव है वहां पर टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई वहां के स्थानीय लोगों ने घायलों से नंबर लेकर उनके परिजनों को फोन किया कुछ समाजसेवी लोगो और अन्य टेंपो चालको के सहयोग से इन घायलों को भागलपुर अस्पताल तक पहुंचाया गया खालिद और अजीत की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही एक महिला शकुंतला देवी पत्नी कन्हैया लाल गुप्ता जो कि थाना उभाव बलिया की बताई जा रही है उनके सिर में काफी चोटें आई थी। उनका इलाज करवा उनके परिजन अपने साथ ले गए गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिसमें अजीत यादव के परिजन उन्हें मऊ लेकर चले गए समाचार लिखे जाने तक टेंपो ड्राइवर का कोई पता नहीं चला।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago