हिन्दू महासभा 23 सितंबर को करेगी प्रदर्शन – बी एन तिवारी

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
दिल्ली विश्वविद्यालय की सुरक्षा से निरंतर खिलवाड़ कर रही थाना मौरिस नगर पुलिस के खिलाफ अखिल भारत हिन्दू महासभा 23 सितंबर को डी सी पी कार्यालय सिविल लाइन का घेराव करते हुए प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी करेंगे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा ने बीती 29 अगस्त को उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त और थाना प्रभारी मौरिस नगर को ज्ञापन देकर दिल्ली विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर चिन्ता व्यक्त की थी। छात्रा मार्ग और खालसा कॉलेज मार्ग पर बीट अफसर जोगिंद्र पर कुछ रुपयों के लालच में नए नए रेहड़ी पटरी दुकानदारों को दुकान लगवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जांच करने और सस्पेंड करने की मांग की गई थी। हिन्दू महासभा का दृष्टिकोण है कि बिना सर्वेक्षण – सत्यापन के नए रेहड़ी पटरी दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति देना दिल्ली विश्वविद्यालय के सुरक्षा तंत्र में सेंध लगाने के समान है। नए दुकानदारों के खिलाफ विश्वविद्यालय अधिकारियों की शिकायत की कीमत पुराने दुकानदारों को चुकानी पड़ती है और उनका रोजगार प्रभावित होता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि ज्ञापन देने के बाद भी विश्वविद्यालय परिसर में नई दुकानों को लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आर्ट्स फैकल्टी के पीछे एक और नई रेहड़ी दुकान दो दिन पहले अस्तित्व में आ गई है ।बीट अफसर जोगिंद्र से शिकायत करने पर उसकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। नए रेहड़ी पटरी दुकानदारों को हटाने और बीट अफसर जोगिंद्र को सस्पेंड करने के लिए 23 सितंबर को डी सी पी कार्यालय का घेराव कर पुलिस उपायुक्त को हिन्दू महासभा अपनी मांगों का ज्ञापन देगी।
हिन्दू महासभा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने की अपेक्षा नए रेहड़ी पटरी दुकानदारों को संरक्षण देने में अधिक रुचि दिखा रही है, जिसका हिन्दू महासभा पुरजोर विरोध करती है और अपने आंदोलन के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है।
मेट्रो रेहड़ी पटरी दुकानदार कल्याण संगठन के केंद्रीय महामंत्री थम्पी विद्रोही द्रविड़ ने हिन्दू महासभा के आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में सैकड़ों रेहड़ी पटरी दुकानदारों के शामिल होने का ऐलान किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कोपागंज में कथित अवैध प्लाटिंग पर बड़ा सवाल, शिकायतों के बाद प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज

कोपागंज में भूमाफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी! जमीनों की शिकायतों से प्रशासन के सामने…

2 minutes ago

बिहार में मौसम का दोहरा असर! मानसून पड़ा कमजोर, फिर भी 17 जिलों में बाढ़ का खतरा

सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…

2 hours ago

धनुष से निकला गोल्ड का निशाना! चीन को पछाड़कर भारतीय तीरंदाजों ने रचा बड़ा कारनामा

भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…

2 hours ago

देवी की पूजा से बेटी के अधिकार तक: पितृसत्ता पर उठे सवाल ने छेड़ी राष्ट्रीय बहस

नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…

3 hours ago

इंदौर प्रेस क्लब में सजा सम्मान समारोह, डॉ. जयंतीलाल भंडारी हुए हरिहर लहरी सम्मान से सम्मानित

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…

3 hours ago

युद्धों का असर अब थाली तक! जयशंकर बोले- आने वाले महीनों में मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…

3 hours ago